जशपुर मुनादी।।
कैंसर को लेकर किसी भी लक्षण के संदेह होने पर देर नहीं करना चाहिए। अगर सही समय पर कैंसर की पहचान और उपचार के लिए पहल कर ली जाए तो कैंसर से भी निजात मिल सकता है और अब कैंसर के इलाज के लिए जशपुर अंचल के लोगों को महानगरों का सफर नहीं करना पड़ेगा। निशुल्क कैंसर जांच व परामर्श शिविर 23 फरवरी रविवार को जशपुर में आयोजित किया गया है, जहां विशेषज्ञों के द्वारा निशुल्क कैंसर की जांच व परामर्श दी जाएगी।
प्रभारी चिकित्सक डॉ लक्ष्मीकांत आपट ने बताया कि निशुल्क कैंसर जांच व परामर्श शिविर 23 फरवरी रविवार को सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित है। यदि किसी भी प्रकार के लक्षण कैंसर से जुड़े हुए संदेह है तो इस शिविर में आकर अपने संदेह को दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा जहां जांच व परामर्श यहां दिया जाएगा, वहीं मरीजों के उपचार के लिए भी यहां व्यापक व्यवस्था की जा रही है।
डॉ लक्ष्मीकांत आपट ने बताया कि विशेष शिविर में मुंबई के विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल होंगे। मुंबई के चिकित्सक निशुल्क उपचार व परामर्श देंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कीमोथेरेपी आदि सुविधा के लिए दवाओं की उपलब्धता की जा रही है। वही मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती भी किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि जो दूरदराज के मरीज हैं 1 दिन पूर्व आकर भी जिला चिकित्सालय में एडमिट हो सकते हैं। अब तक कई मरीज इस शिविर का लाभ लेने के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती हो चुके हैं।

