21-February-2020


जमीन रजिस्ट्री को लेकर बातचीत इस कदर विवाद में बदल गई ..... कर दिया प्राण घातक हमला ......पुलिस ने मामला दर्ज कर ..... पढें पूरी खबर



महेंद्र ने मदन के सर पर बबूल के डंडे से किया प्राणघातक हमला जमीन रजिस्ट्री को लेकर बातचीत विवाद में बदली


लक्ष्मी लहरे कोसीर मुनादी ।

कोसीर थाना क्षेत्र के अंडोला गांव की मामला जमीन रजिस्ट्री को लेकर परिवारिक बातचीत हो रही थी विवाद में बदल गई और महेंद्र बरेठ ने मदन बरेठ के साथ मारपीट करते हुए महेंद्र ने मदन के सर पर बबूल के डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया 112 की मदद लिए और पीड़ित को सारंगढ़ इलाज के लिए ले जाया गया ।कोसीर थाने में आज मदनलाल बरेठ के पिता ननकी दाऊ बरेठ पिता रामभरोस ग्राम अंडोला निवासी ने थाने में शिकायत किया है जिसमें ननकी दाऊ कहा है कि 19 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे आसपास अपने पुत्र मदन बरेठ उम्र 29 वर्ष और साथ में गांव के बाहारता , घुरुवा ,दुखित ,लिखूं फागु और गजपाल ठाकुर संपत लाल बरेठ के घर गए थे मेरे द्वारा जमीन खरीदी गई थी उसका रजिस्ट्री को लेकर बातचीत हो रही थी इसी बीच में संपत ने उनके घर पहुंचे सभी लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि फैसला अच्छा होना चाहिए नहीं तो सबको मार के अलावा कुछ नहीं होगा इस बात को लेकर विवाद हो गया और संपत लाल के पुत्र महेंद्र ने ननकी दाऊ बरेठ के पुत्र मदन के साथ मारपीट करते हुए उनके सर पर डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया और आनन-फानन में अस्पताल में इलाज कराए और सारंगढ़ थाने में घटना की जानकारी दी । आज 21 फरवरी को कोसीर थाने पहुंचकर ननकी दाऊ बरेठ ने पुरी घटना की शिकायत किया है । कोसीर पुलिस घटना कि विवेचना में जुट गई है । आखिर ऐसा क्या हुआ की महेंद्र ने मदन के सर पर प्राणघातक हमला किया यह विषय जांच का विषय है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News