रायपुर मुनादी।
बीते महीने की 21 जनवरी की शाम बदहवास हालात में औरव राज अपने छोटे भाई नवनीत राज 16 वर्ष के अपहरण हो जाने की रिपोर्ट भिलाईनगर थाने में लिखाने पंहुचा..उसने बताया कि उसका छोटा भाई नवनीत सेक्टर 08 नायर समाज स्कूल में 11 वी का छात्र है..उसके दोस्त ने उसे स्कूल के गेट तक छोड़ा उसके बाद से उसका मोबाईल बंद है व उसका कुछ पता नही चल पा रहा है…थाने में धारा 363 भादवि का मामला कायम कर विवेचना में लिया गया…!
औरव व नवनीत दोनो पी जी मे पिछले दो साल से रह कर पढ़ते है..औरव शकरा कॉलेज में बी कॉम का छात्र है…मूलतः गया बिहार के रहने वाले है ! भिलाई में अच्छी पढ़ाई की सुविधा को देखते हुवे लड़को को पढ़ने के लिए परिवार वालो ने भेजा था..!
नवनीत का मोबाईल बंद था उसके सारे परचित दोस्त यार सबसे पूचताछ हो गई पर किसी को भी आइडिया नही था ! पूर्व में हुवे बातचीत के आधार पर पुलिस ने नागपुर और गया बिहार जा कर पता करने का प्रयास किया पर नवनीत का कुछ पता नही चला…! जैसे जैसे समय अधिक हो रहा था पुलिस वालों और परिवार वालो की चिंता और बढ़ने लगी…! आखिर कार उसके एक दोस्त के साथ ऑन लाइन चेटिंग के जरिये ये आभास हुआ कि शायद नवनीत बॉम्बे में है तत्काल पुलिस बॉम्बे के लिए रवाना हुई…वहाँ बड़े मशक्कत के बाद बी टी थाना छेत्र के विशाल सेक्युरिटी में वह गॉर्ड का काम करते मिला..!
नवनीत के मिलने के बाद उसने बताया कि उसका पढ़ाई में मन नही लगता है…परीछा सर पर है तो उसने बिना किसी को बताए सब कुछ छोड़ छाड़ कर भाग जाना मुनासिब समझा…!
बॉम्बे से लौटने के बाद उसकी पुलिस ने कॉउंसलिंग करवाई ….
माँ बाप के बीच मे बैठे नवीन ने कहा कि एक महीने में उसे दुनियादारी समझ में आ गई है अब वह अच्छे से पढ़ाई करेगा..और माँ बाप का राजा बेटा बन कर दिखायेगा…!

