22-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर:ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के पास,कहा-साहब उपसरपंच का चुनाव रोक दो, चुनाव रोकने का बताये इतने सारे कारण..तहसीलदार का आया ये जवाब..पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी

जशपुर जिले के लावाकेरा ग्राम पंचायत के 5 वार्ड के लोगों ने उपसरपंच के चुनाव पर रोक लगाने की मांग की है ।बीते मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों द्वारा दिये गए आवेदन में बताया गया है कि प्रशासन की चूक के चलते यहाँ के वार्ड क्रमांक 14,15,16,17 एवं 18 के वार्ड पदत्याशियों का चुनाव चिन्ह बदल गया था जिसके चलते यहाँ मतदान रोक दिया गया था और अभी तक यहाँ मतदान नही हुआ है ।ऐसे में आगामी 24 फरवरी को होने वाले उपसरपंच का चुनाव 5 वार्डपंचों के मतदान के बगैर करवाया जाना गलत होगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
इधर इस मामले में तहसीलदार फरसाबहार का कहना है कि 5 वार्डों में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शीघ्र ही चुनाव कराए जाएंगे लेकिन उपसरपंच चुनाव इन 5 वार्डों में चुनाव नही होने के चलते प्रभावित नही होने वाला ।15 वार्ड पंचों की उपस्थिति में उपसरपंच के चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे ।
आपको बता दें कि बिगत 3 फरवरी को हुए आखिरी चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान लावाकेरा के वार्ड क्रमांक 14,15,16,17,एवम 18 में वार्ड पंच के प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह में भारी गड़बड़ी हुई थी ।गड़बड़ी उजागर होने के बाद ग्रामीणों ने जमजर विरोध किया था।ग्रामीणों के विरोध के बाद इन 5 वार्डों में चुनाव स्थगित कर दिए गए थे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News