जशपुर मुनादी।।
गुरुवार की रात झारखण्ड की सीमा से लगे लोदाम में हुई साईं बाबा मंदिर से साईं मूर्ति की चोरी की घटना के बाद इलाके में जनाक्रोश इतना बढ़ गया है कि लोगों ने विरोध में लोदाम बंन्द करवा दिया।इलाके के लोगों का कहना है कि साईं उनकी आस्था के प्रतीक हैं और उनकी मूर्ति चोरी होने से उनकी आस्था को ठेस पहुंची है ।जब तक आरोपी गिरफ्तार नही होते और मूर्ति बरामद नही होती तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
आपको बता दें कि गुरुवार की रात को साईं मंदिर से साईं मूर्ति को अज्ञात चोर चुरा ले गए ।शुक्रवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर पहुंचे और साईं की मूर्ति को गायब देखा तो पुजारी सहित लोदामवासियों के भी होश उड़ गए।

