22-February-2020


साईं मंदिर से मूर्ति चोरी मामला: नहीं थम रहा आक्रोश, अबहिन्दू नेता प्रबल भी कूदे मैदान में….कहा आरोपी नही पकड़े गए तो होगी…. पढ़िये क्या बोले प्रबल



जशपुर मुनादी।।

झारखण्ड की सीमा से लगे लोदम में गुरुवार को साईं मंदिर से हुई साई मूर्ति की चोरी मामले में हिन्दू नेता प्रबल प्रताप जुदेव भी कूद पड़े है।चोरी की घटना के बाद भड़के जनाक्रोश के बाद प्रबल प्रताप जुदेव ने कहा है कि जबतक प्रदेश में भाजपा की सरकार रही ऐसी घटनाएं घटित नही हुईं लेकिन काँग्रेस की सरकार आते ही धार्मिक आस्थाओं पर चोट पहुंचाने की घटनाओं में लगातार बृद्धि हो रही है जो कि अति चिंता का विषय है ।

प्रबल ने कहा कि उन्होंने लीदाम की घटना को लेकर लोदाम थाना चौकी प्रभारी से सम्पर्क साधकर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा है ताकि भड़के जनाक्रोश को नियंत्रित किया जा सके। प्रबल ने आगे कहा कि यह दुर्भाग्य का विषय है कि थाने से महज 100 मीटर दूरी पर स्थित मंदिर अगर सुरक्षित नही है तो थाना क्षेत्र कितना सुरक्षित रहेगा यह सोचने वाली बात है।

इसे भी पढ़िए, ग्रामीणों का भड़क गुस्सा, आज बंद और कल होगा चक्का जाम

आपको बता दें कि गुरुवार को साईं मंदिर लीदाम से साईं की मूर्ति चोरी की घटना के बाद लीदामवासी सड़क पर आ गए हैं और आज लीदाम बंन्द करवा दिया है।कल याने रविवार तक आरोपी नही पकड़े गए तो एनएच जाम करने की भी चेतावनी दी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News