रायगढ़ मुनादी।
शहर के रामनिवास टॉकीज चौक में जिला भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन चल रहा है। भाजपा का यह धरना प्रदर्शन बस्तर संभाग में अदिवासी किसानों पर बर्बर लाठी चार्ज, धान खरीदी में अव्यवस्था तथा कांग्रेस सरकार किसानों से लगातार किये जा रहे विश्वासघात के मुद्दे को लेकर है।

जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में रामनिवास टॉकीज चौक में धरना प्रदर्शन के उपरांत कलेक्टर को राज्यपाल ने नाम ज्ञापन सौंपने कार्यक्रम रहा। 25 सौ रु प्रति क्विन्टल धान खरीदी और दो साल के बोनस से मुद्दे की शुरूवात करते हुए विभिन्न मुद्दों को घेरने की रणनीति बनाई गई हैं। रामनिवास टॉकीज चौक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष सहीत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रामनिवास टाकीज चौक में धरना दिया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल, ओपी चौधरी भी उपस्थित रहे । मुकेश जैन, भाजपा के सभी पार्षदगण इन तमाम नेताओ ने कांग्रेस को घेरते हुए जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

भाजपा की मांग में धान को लेकर स्वेत पत्र जारी करने की मांग सहित धान खरीदी 15 दिन बढ़ाने की मांग की गई है। धान खरीदी के लिए तत्काल टोकन जारी कर खरीदी करने की मांग लाठी चार्ज में घायल किसानों को तत्काल चिकित्सा सुविधा सहित मुआवजे की मांग, जांच कमेटी गठित कर जांच की मांग सहित काटे गए रकबे को तत्काल जोड़ने, किसानों को बोनस देकर बकाया ऋण माफ करने मांग पत्र का ज्ञापन राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा जाएगा। इस दौरान शहर के तमाम भाजपा के चेहरे भी मौजूद रहे और कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों से जुड़े मुद्दे को जोरशोर से उठाते हुए अपने अपने तरीके से बातें रखी।

