रायगढ़ मुनादी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रांतीय निकाय रायपुर के आव्हान पर 1:30 बजे कलेक्टर रायगढ़ के सामने विधानसभा चुनाव 2018 के कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल बिन्दुओ पर अब तक अमल में नही लाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें तमाम विभाग के कर्मचारियो की उपस्थिति रही।
कर्मचारी संघ ने कर्मचारी हितैषी वादे समेत चार स्तरीय समय मान वेतनमान, केंद्र के समान महंगाई भत्ता, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग, कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग ,प्रशासनिक सुधार आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग , कर्मचारियों को प्रतिमाह ₹500 मोबाइल भत्ता देने की मांग, विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया को प्रारंभ करने की मांग को लेकर ध्यानाकर्षण प्रदर्शन किया गया।

विधान सभा चुनाव के घोषणा पत्र पर अमल में लाने को लेकर किए गए ध्यानाकर्षण प्रदर्शन को सफल बनाने में शेख कलीमुल्लाह कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल नायक अध्यक्ष जिला शाखा संतोष पांडे प्रांतीय उपाध्यक्ष जेम्स वर्गिस प्रांतीय सचिव विनोद षड़गी सचिव अरुण वर्मा कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा, रायगढ़ के तमाम विभाग के कर्मचारी शामिल होकर मांगो को जल्द से जल्द पूरा करने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौप कर प्रदर्शन समाप्त किया गया।

ध्यानाकर्षण प्रदर्शन को छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज पांडे सचिव एम एफ फारुकी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर माधुरी त्रिपाठी छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विष्णु यादव कार्यकारी अध्यक्ष रवि गुप्ता छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष नेतराम साहू छत्तीसगढ़ अभियंता संघ के राजेश तिवारी छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के मनोज कुमार पटेल ने ध्यानाकर्षण प्रदर्शन में शामिल होकर संघ के मांगो का समर्थन किया।

