बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी की मुनादी
बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के महुआपार में जिला भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।भाजपा का यह धरना प्रदर्शन बस्तर संभाग में अदिवासी किसानों पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज, धान खरीदी में अव्यवस्था तथा कांग्रेस सरकार के द्वारा किसानों से लगातार किये जा रहे विश्वासघात के मुद्दे को लेकर किया गया।

जिला भाजपा अध्यक्ष शिवनाथ यादव और किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी के नेतृत्व में सफल धरना प्रदर्शन व राजपुर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम किया गया।धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा के नेताओं ने 25 सौ रु प्रति क्विन्टल धान खरीदी और दो साल के बोनस देने के वादाखिलाफी मुद्दे की शुरूवात करते हुए विभिन्न मुद्दों से कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। राजपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष सहीत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।

