कोसीर । बघौद (डभरा) ।
अनन्द सिंह के पुत्र श्री पोक राम बंजारे जी का 21 फरवरी रात 08 बजे आस पास रायगढ़ जिला अस्पताल में हृदय घात से निधन हो गया । वे 80 वर्ष के थे ।07 भाई, 01 बहन ,बड़ा परिवार था । श्री पोकराम भाइयों में 04 नम्बर के भाई थे अन्य भाइयों सभी का निधन हो गया था ।19 फरवरी से जिला अस्पताल रायगढ़ में इलाज चल रहा था । 21 फरवरी को जिला अस्पताल में अचानक हृदय घात हो गया । उनके बड़े भाई का नाम हीरा साय , हीरा लाल ,मंत्री ,नेतराम ,हेतराम रामबाई ,गौरी शंकर था अपने पीछे पुरा भरा परिवार न छोड़ गए । श्री पोक राम बंजारे का जन्म 05 जून 1940 को अनन्द सिंह के किसान परिवार में जन्म हुआ था उनके माता का नाम राजकुमारी था । वे 04 चौथी पास थे अपने समय मे सैनिक भर्ती में शामिल हुए और 02 माह तक सौनिक पद में बिलासपुर सेवा की जब घर की याद आयी तो घर वापस आ गए फिर नही गए ।अपने जीवन मे सादगी पूर्ण जीवन जिये। उनके जाने से पूरे परिवार में शोक की लहर है ।वहीं किसान के बेटे के साथ दर्जी थे समाज मे उनका नाम बड़े ही सहजता से लिया जाता है ।
सरल सहज के धनी रहे उनके निधन से परिवार और समाज को गहरा दुख पहुंचा है।
आज 22 फरवरी को दोपहर उनका गांव में हिन्दू रीति रिवाज से दाह संस्कार हुआ । श्री पोक राम बंजारे सारंगढ़ अंचल के युवा साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे के नाना थे ।
लक्ष्मी लहरे ने गहरा दुख ब्यक्त करते हुए समाज के लिए अपुण्य क्षति बताए ।

