रायपुर मुनादी।।
राजधानी रायपुर में शनिवार रात को मामूली विवाद पर तीन युवकों ने एक कॉलेज छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृत छात्र का नाम एम साई किरण है, जो राजधानी के खमतराई क्षेत्र के सन्यासी पारा का रहने वाला है। साई किरण अपनी बाइक से घर लौट रहा था, इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों की बाइक मृतक की गाड़ी से टकरा गयी।
तीनो युवकों और साई किरण में बाइक की टक्कर को लेकर नोंक झोंक हुई, पर लोगों के बीच-बचाव के चलते विवाद खत्म हो गया। मृतक भी अपने घर की तरफ जाने लगा, तभी बाइक सवार तीनों युवक वापस आये और साई किरण के सामने खड़े हो गये और दोनों पक्षो में विवाद हो गया।
इसी दौरान, तीनो में से किसी एक युवक ने साई पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे से साई लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगो ने साई को तुरंत असप्ताक ले गए पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ युवकों में हिरासत में लेने के अलावा एक आरोपी के पकड़े जाने का दावा किया है।

