ब्रजेश सिंह (लोदाम) की मुनादी
बड़ी खबर जशपुर के लोदम से आ रही है जहां गुरुवार की रात चोरी हुई साईं की मूर्ति बरामद हो गयी है ।साईं की मूर्ति पड़ोसी राज्य झारखण्ड से बरामद किया गया है ।जानकारी के मुताबिक लोदाम से 20 किलोमीटर दूर ग्राम पाराशिमा थाना रायडीह जिला गुमला झारखंड में बीजू लोहार के यहाँ से मूर्ति बरामद हई है। बीजू लोहार का कहना है कि गांव का ही एक पागल मूर्ति और कटोरी को झोला में ले कर घूम रहा था तभी गावँ वाले से मिल कर हम लोग छीन लिए क्योंकि पागल चोरी करता रहता है इस लिए उन्हें शक हुवा और उन्होंने उससे झोला छीन लिया।मूर्ति मिलने के बाद तुरन्त अपने रिश्तेदार के माध्यम से लोदाम पुलिश चौकी प्रभारी को सूचित किया गया और बरामदगी की कार्यवाही हुई । आपको बता दें कि मूर्ति चोरी होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गयी थी ।शनिवार को लोदाम बंन्द बुलाया गया था और ग्रामीणों ने पूलिस को अल्टीमेटम दिया था कि रविवार तक अगर मूर्ति बरामद नही होती है तो रविवार से चक्का जाम किया जाएगा।
बहरहाल क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बाद लोदम पूलिस टी आर सारथी अपने टीम के भुनेस्वर भगत हवलदार और मार्टिन खलखो हवलदार के साथ पूरी ततपरता से लगे रहे और आखिरकार मूर्ति बरामद हो गयी

