23-February-2020


दुकान में काम करने वाले आदिवासी युवक को बेरहमी से पीटने का मामला :6 महीने बाद जागी पूलिस , आजाक डीएसपी का आया बड़ा बयान ,जशपुर के कुनकुरी में…..



जशपुर मुनादी।।

बीते अगस्त महीने में जशपुर जिले के कुनकुरी के जैन बंधुओ के दुकान में काम करने वाले आदिवासी युवक के साथ बर्तन व्यापारी बंधुओ के द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट के मामले में आरोपी सभी पांचों भाईयों की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।इस मामले को देख रहे आजाक डीएसपी ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि 2-3 बार दबिश देने के बावजूद सभी पांचों आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए है लेकिन वे गिरफ्तारी से बच नही सकते ।

आपको बता दें कि कुनकुरी स्थित कैलाश जैन के दुकान में काम करने वाले कर्मचारी राधेश्याम प्रभाकर ने कुनकुरी थाने में चोरी के झूठे इल्जाम में फंसाकर बेरहमी से मार पीट किये जाने के गम्भीर आरोप लगाए थे।प्रार्थी की रिपोर्ट पर एसडीओपी कुनकुरी के द्वारा दुकान संचालक संजय जैन, राजू जैन, दिनेश जैन सहित अन्य दो भाईयों के विरुद्ध आदिवासी हरिजन एक्ट सहित कई अन्य धाराओं के तहत इनके विरुद्ध मामले तो दर्ज कर लिए गए लेकिन अबतक इस मामले में किसी एक आरोपो की भी गिरफ्तारी नही हुई ।बताया जाता है कि 2 माह पहले यह मामला आजाक डीएसपी के पास चला गया है और फिलहाल आजाक डीएसपी ही इस मामले को देख रहे हैं लेकिन 2 माह हो गए आजाक भी इनकी गिरफ्तारी कर पाने में नाकामयाब रहा ।पूलिस की नाकामयाबी पर अब कई सवाल उठने लगे हैं और माना जा रहा है कि सियासी रसूख के दम पर आरोपियों को अभी तक एक खरोंच भी नही आई है।
लेकिन आजाक डीएसपी हरिचरण सिंह का कहना है कि आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा ।उन्होंने कई बार उनके दुकान पर दबिश दी है लेकिन आरोपी मौके पर नही मिले है ।गिरफ्तारी की कार्यवाही जल्द होगी ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News