जशपुर मुनादी।।
तकरीबन 2 वर्षों से अधूरे पड़े दमेरा मार्ग को लेकर रायगढ़ संसदीय क्षेत्र की सांसद गोमती साय काफी नाराज हैं।उन्होंने कहा है कि जशपुर पहुंचने के लिए सबसे सुगम मार्ग दमेरा रोड वर्षो में भी बनकर तैयार न होना अत्यंत दुर्भाग्य जनक है और इससे भी ज्यादा दुर्भाग्यजनक बात ये है कि जो निर्माण एजेंसी 2 वर्षो में दमेरा सड़क का निर्माण पूरा नही कर पाया उसी निर्माण एजेंसी को बंदरचुआं शब्दमुंडा मार्ग बनाने का ठेका दे दिया गया है ।
मुनादी डॉट कॉम से औपचारोक चर्चा में सांसद गोमती साय ने कहा कि एकतरफ जिले में सड़क का खस्ताहाल है और केंद्र सरकार सड़को की सेवा दुरुस्त करने के लिए करोड़ो रूपये दे रही है वही निर्माण एजेंसियां सरकार की सोंच पर पलीता लगाने में जूट गयी है ।
सांसद ने आगे कहा है कि निर्माण एजेंसियों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग के आला अधिकारियों की है और लोक निर्माण विभाग लापरवाह ठेकेदारों पर लगाम कस पाने में पूरी तरह असफल साबित होता दिख रहा है या फिर लोक निर्माण विभाग को आम जनता की सुविधाओं से कुछ लेना देना नही है । अगर यही रवैया रहा तो सड़क के लिए हमे ही सड़क पर उतरना होगा।हमे सड़क पर उतरने के लिए न तो जिला प्रशासन मजबूर करे न ही निर्माण एजेंसियां नही तो मुझे मजबूर होकर मुझे धरने पर बैठना पड़ेगा।

