सत्ता के चालों की मुनादी।।
24 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प को लेकर एक वीडियो बना गया है जिसमें ट्रम्प को बाहुबली दिखाया गया है। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इस वीडियो में जशोदा बेन, जो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी हैं, उन्हें भी ट्रम्प का स्वागत करते हुए दिखाया गया है। इस ट्वीट को सोलेमन नामक यूजर ने ट्वीट किया था जिसे डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे रिट्वीट किया है।
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में भी हलचल मच हुआ है। ज्यादातर यूजर यह जानना चाहते हैं कि मोदी के साथ जशोदा बेन को भी वीडियो में कैसे जगह दी गई है। अबतक नरेंद्र मोदी के साथ किसी भी ऐसे तस्वीर या मेम्स में जशोदा बेन को मोदी के साथ नहीं दिखाया गया था, उल्टे सोशल मीडिया इन मोदी विरोधी यह सवाल भी उठा रहे थे कि ट्रम्प तो अपनी पत्नी के साथ आ रहे हैं लेकिन मोदी अकेले उनका स्वागत कैसे करेंगे ? हालांकि इस वीडियो पर भी यूजर अपने कमेंट देने से बाज नहीं आ रहे।

