24-February-2020


Munaadi Breaking : थानेदार ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया अश्लील फोटो…. पूछने पर बतायी ये वजह .. जानिए क्या है अश्लील फोटो वायरल……



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के सोशल मीडिया में इन दिनों अशलील पोस्ट सेंड करने का एक सिलसिला ही शुरू हो गया है।इस बार जिले के एक थानेदार द्वारा सोशल मीडिया में अश्लील पोस्ट किए जाने का मामला सोशल मीडिया की सुर्खियों में है।ये थानेदार है पंडरा पाठ चौकी के ।दरअसल , पूरा मामला ये है कि बगीचा के एक सोशल मीडिया (whatsapp group)ग्रुप में किसी ने 2 दिन पहले अश्लील पोस्ट कर दिया।इस अश्लील पोस्ट पर बात खत्म भी नही हई थी कि रविवार की दोपहर उसी पोस्ट को पंडरा पाठ चौकी प्रभारी जगसाय पैंकरा ने दुबारा कर दिया ।इस मामले में जब जगसाय पैंकरा से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास उसी अश्लील फोटो को किसी ने पोस्ट किया था जिसे वो डिलीट कर रहे थे और डिलीट करने के दौरान ही उक्त तस्वीर दूसरे whatsapp group में सेंड हो गया।


जानकारों के मुताबिक ग्रुप में पोस्ट किए जा रहे इस अश्लील फोटो में ऐसा वायरस है कि डिलीट करने से डिलीट न होकर दूसरे ग्रुप में पोस्ट हो जाता है। हांलाकि चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें स्मार्ट फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नही है और जानकारी नही होने के कारण फोटो डिलीट होने के बजाय दूसरे ग्रुप में पोस्ट हो गया ।

अभी 5 दिन पहले बग़ीचा के ही एक whatsapp group में अश्लील पोस्ट किए जाने के बाद खूब हो हल्ला हुआ था बाद में ग्रुप को डिजॉल्व किया गया तब जाकर मामला शांत हुआ था।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News