रायपुर मुनादी।।
नेशनल हाईवे पर माओवादियों ने सोमवार को मद्देड-भोपालपटनम मार्ग पर रुद्रारम के नज़दीक धान खरीदी केंद्र के पास नक्सलियों ने पर्चे फेंके है।
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत प्रवास का विरोध किया। इस पर्चे में NRC और धारा 370 का भी ज़िक्र है। माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी द्वारा ये पर्चा जारी किया गया है।भोपालपटनम थानाक्षेत्र का मामला है।
ज्ञात हो कि पहले भी इस प्रकार का लिखित विरोध धारा 370 और 35-A के लिए भी किया था। आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का भी माओवादियों ने खुलकर विरोध किया हैं और उन्होंने विजयपुर के भोपालपटनम थाना क्षेत्र में पर्चा फेंक कर अपनी नाराजगी व्यक्ति की है। हालांकि इन पर्चों की किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

