जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के कुनकुरी में बर्तन लोहा के व्यापारी बंधुओं के द्वारा दुकान में काम करने वालेआदिवासी युवक से मार पीट के मामले में गिरफ्तारी से पहले आरोपियों के द्वारा हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाए जाने की खबर है । जानकारी के मुताबिक कल याने मंगलवार को इनके अग्रिम जमानत को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है ।सुनवाई के लिए हाईकोर्ट द्वारा आजाक पूलिस से डायरी मंगायी गयी है ।
आपको बता दें कि बिगत अगस्त महीने में आरोपी संजय जैन दिनेश जैन एवम अन्य 3 भाईयों ने मिलकर उनके दुकान में काम करने वाले आदिसासी युवक राधेश्याम प्रभाकर के विरुद्ध चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर बेरहमी से पिटाई कर दी थी और इस मामले में सभी पांचों भाईयों के विरुद्ध मारपीट करने सहित आदिवासी हरिजन एक्ट के तहत कई धाराएं लगा दी गईं लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है बल्कि सभी आरोपी कानून से बेखौफ बड़े मजे से दुकानदारी कर रहे हैं ।पूलिस का दावा है कि आरोपियो को गिरफ्तार करने कई बार दबिश दी है लेकिन आरोपी फरार हो जाने में कामयाब हो गए ।दो दिन पहले आजाक एसडीओपी ने मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा में बताया था कि अब आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे लेकिन इस बीच खबर ये भी है कि आरोपियों द्वारा अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में सुनवाई की अर्जी लगा दी गयी है और मंगलवार को इस मामले में सुनवाई होने वाली है।

