24-February-2020


ग्राम पंचायत हालाहुली के उप सरपंच बने दीपेश राठौर ......मामला ये था और बन गए उप सरपंच ....... पढें पूरी खबर



खरसिया मुनादी।

त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत पंचायत चुनाव संपन्न होने के पश्चात उपसरपंच का चुनाव 24 फरवरी पूरे जिले में किया गया इसी क्रम में विकासखंड खरसिया के ग्राम पंचायत हालाहुली में उपसरपंच का चुनाव आज सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत में कुल 17 पंच और एक सरपंच कुल 18 उपसरपंच हेतु मतदाता थे। जिसमें से दीपेश कुमार राठौर एवं जीवन लाल भारद्वाज की ओर से उपसरपंच पद की दावेदारी की गई। सभी 17 पंच और एक सरपंच ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिसमें दीपेश कुमार राठौर को 13 मत एवं जीवन लाल भारद्वाज को 5 मत प्राप्त हुए। इस तरह दीपेश कुमार राठौर 08 वोट से उप सरपंच पद पर विजय निर्वाचित हुए।

उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही उनके सपोर्टर ने आतिशबाजी, गुलाल और जयकारा की नारे लगाए और पूरे ग्राम पंचायत में घूम कर के जनता का अभिवादन किया। नव निर्वाचित उप सरपंच दिपेश कुमार एक युवा हैं और सकारात्मक सोच के व्यक्ति है। ग्राम पंचायत के चौमुखी विकास के लिए ग्राम की जनता ने नवनिर्वाचित उपसरपंच से आशा किया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News