24-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर :गल्ला व्यापारी से दिन दहाड़े लूट ,भरे बाजार में दिया घटना को अंजाम,बदमाशो को पकड़ने पूलिस ने किया....पढ़िये पूरी खबर



जशपुर जिले के जुमईकेला साप्ताहिक बाजार में 3 अज्ञात बदमाशों के द्वारा गल्ला व्यापारी से लूटपाट किये जाने की बड़ी खबर आ रही है ।दोकडा चौकी प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि आज जुमईकेला का साप्ताहिक बाजार है जहां कुनकुरी निवासी मोनू अग्रवाल व्यवसाय करने आया था इसी बीच 3 अज्ञात बदमाश बाईक में सवार होकर आए और डरा धमकाकर उंसके बैग को अपने कब्जे में लिया और चलते बने। बैग में तकरीबन डेढ़ लाख रुपये थे। चौकी प्रभारी ने आगे बताया मोनू अग्रवाल की सूचना पर पूलिस मौके के लिए रवाना हो गयी है और बदमाशों की घेराबंदी के लिए चारो तरफ नाकेबंदी कर दी गयी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News