रायगढ़ मुनादी।
महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए शासन की योजना के तहत गृह उद्योग के तौर पर काम करने प्रशिक्षित किया जाकर आत्म निर्भर बनाने की मंशा से विभिन्न कामो को लेकर प्रशिक्षित किया गया। अब महिलाएं प्रशिक्षित होकर न सिर्फ अब आत्म निर्भर बनेगी।
आज उड़ान नई दिशा संस्था भिलाई और जनपद पंचायत रायगढ़ की तरफ से महिलाओं के लिए जनपद पंचायत रायगढ़ सभाकक्षमें प्रशिक्षण शिविर रखा गया था जिसमें 4 गांव ननसिंया
चारभाटा, गेजामुड़ा,बनोरा की करीब 70 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया इसमे गोबर और गोमूत्र से फिनाईल, हर्बल दंत मंजन, खाद, गौमूत्र से अर्क, कीटनाशक सप्रे,धूप बनाना सिखाया गया।

प्रशिक्षण उड़ान संस्था की कोषाध्यक्ष दीपाली मिश्रा भिलाई के द्वारा दिया गया । इस दौरान जनपद सीईओ सागर सिंह राज,प्रदान से विजयनी, जिंदल CSR से रश्मि और जनपद रायगढ़ के सहायक विकास विस्तार अधिकारी रोशनी दुबे उपस्थित रही।

