जशपुर मुनादी।।
मुनादी डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर हुआ है।देश के महापुरुषों की तस्वीर कचरे में फेंकवा देने वाली प्रधानपाठिका को आज निलंबित कर दिया गया है।
जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय जशपुर द्वारा विकासखंड शिक्षाधिकारी बग़ीचा के हवाले से जारी पत्र में झांपीदरहा प्राथमिक शाला की प्रधानपाठिक को निलंबित किये जाने का उल्लेख है।
इसे भी पढ़िए, महापुरुषों की तस्वीर सचूल के कूड़ेदान में ........
आपको बता दें कि रविवार को मुनादी डॉट कॉम की टीम ने झांपी दरहा प्राथमिक शाला से लगे आंगनवाड़ी केंद्र के पीछे कचरे के ढेर में देश के महापुरुषों की तस्वीरें फेके जाने का कवरेज किया था और इस खबर को मुनादी डॉट कॉम ने प्राथमिकता से प्रकाशित और प्रसारित किया था ।

