धरमजयगढ़ मुनादी असलम खान
आचार संहिता के दौरान पंचायत चुनाव के दरमियानी रात अपने ही चाचा के घर घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले संजय, विजय, राकेश, प्रवीण गुप्ता, के खिलाफ प्राथी राजेश गुप्ता द्वारा सम्बन्धित थाना छाल में 29 जनवरी को चारों के लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें आरोप सिद्ध होने पर उक्कत चारों आरोपियों के खिलाफ थाना में अपराध दर्ज कर धारा 458, 294, 323, 506,190, 34 के तहत अपराध दर्ज किया कर विवेचना में लिया गया। जहा अपराध कर आरोपी पखवाड़े से उपर पुलिस से छिपते छिपाते भाग रहे चार आरोपियों में से एक को पुलिस ने 11 फरवरी को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं आज ग्राम पंचायत में उप सरपंच का चुनाव के दरमियान आरोपी प्रवीण गुप्ता बतौर कुड़ेकेला ग्राम पंचायत में हो रहे उप-सरपंच के चुनाव में ताल ठोक कर दावेदारी किया और जीत भी दर्ज कीया किन्तु पूर्व में अपने चाचा के घर घुसकर तोड़फोड़ मारपीट व बाहर खड़े चार कारों पर तोड़फोड़ करने के मामले में उक्त आरोपी फरार चल रहा था ।

जिसकी सूचना छाल पुलिस को मिलते ही पंचायत भवन का घेराव कर चुनाव के बाद धर दबोचा गया। उक्त आरोपी को छाल पुलिस ने न्यायल के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां न्यायधीश ने आरोपी प्रवीण गुप्ता को न्यायिक अभिरक्षा रायगढ़ भेज दिया।

