24-February-2020


Munaadi Breaking - महतारी एक्सप्रेस गर्भवती महिला को लेकर निकला ही था कि एक पहिया हो गया अलग फिर जो हुआ फिर .....पढें पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।

महतारी एक्सप्रेस वाहन की स्थिति क्या है आज उस समय सामने आया जब एक बड़ी घटना होते -होते बच गई। मिली जानकारी के अनुसार हाटी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र से रायगढ़ रेफर किये मरीज को लेजाते वक्त टेक्निकल फॉल्ट गाड़ी का पहिया निकल जाने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक गर्भवती महिला को महतारी एक्सप्रेस वाहन द्वारा रायगढ़ भेजा जा रहा था। छाल से हाटी मुख्यमार्ग से गुजर रही थी कि अचानक मुनुन्द ग्राम के पास तालाब में जा घुसी।


घटना शाम 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। जब
गर्भवती महिला रोहणी राठिया उम्र 27 साल को रायगढ़ लेकर जा रहा था ।चालक का नाम लीला साहू बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल दूसरी व्यव्यस्था कर फिर भेजा गया है।
फिलहाल इसमें किसी के ज्यादा हताहत होने की खबर नही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News