24-February-2020


जशपुर जिला पंचायत में पहले ही दिन शुरू हुई कीच कीच ….पानी और कुर्सी को लेकर कॉंग्रेस के सदस्यों ने कर दिया….पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिला पंचायत में आज जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी जिलापंचायत सदस्यों के पदभार ग्रहण किये जाने का मौका था।इस मौके पर कुर्सी और पानी को लेकर आखिरी आखिरी तक माहौल गर्म रहा ।

बताया जा रहा है कि जिला पंचायत में सोमबार को पदभार ग्रहण करने अध्यक्ष उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ साथ भाजपा और कांग्रेस समर्थित सभी डीडीसी तो पहुँचे ही इनके साथ भाजपा के कई नेता भी पहुंच गए जिसके चलते जिला पंचायत सभाकक्ष की कुर्सियां अव्यवस्थित हो गयी ।कुर्सियों की बेतरतीबी से रखे जाने पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विष्णु कूलदीप ने आपत्ति जताई और ये कह दिया कि सभाकक्ष की कुर्सियां प्रोटोकॉल के हिसाब से नही है ।विष्णु कुलदीप का कहना था कि सभाकक्ष में प्रोटोकाल का पालन होना चाहिए मसलन अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सम्माननीय सदस्य अपने अपने स्थान पर ही बैठे यहाँ सदस्य के अलावे किसी की जगह नही होनी चाहिए । दूसरा हंगामा पानी के लिए हुआ। क्षेत्र क्रमांक 13 से निर्वाचीत जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि सभाकक्ष में कार्यवाही के दौरान भाजपा समर्थित सभी सदस्यों के सामने पानी के बोतल रखे गए लेकिन कांग्रेस समर्थित नवीना पैंकरा और विष्णु कुलदीप के सामने पानी के बोतल तक नही रखे गए।पानी के बोतल के लिए नवीना को दो दो बार बोलना पड़ा आखिरी में तीसरी बार बोलने पर उनके सामने पानी के बोतल रखे गए ।उस वक़्त तक 3 कांग्रेस समर्थित सदस्य नही पहुंच पाए थे।उन्होंने बताया कि उन्हें पानी नही दिए जाने की बात पर उनके द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष आपत्ति जताई गई और कहा गया कि ये गलत परंपरा की शुरुआत है ।इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News