24-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर:कल नगरवासियों के साथ भाजपा पार्षद नगरपंचायत में करेंगे हल्ला बोल, कहा- निवेदन करके हार गए अब आंन्दोलन ही….पढ़िये पूरी खबर



जशपुर जिले के कुनकुरी में एक पखवाड़े से पेयजल आपूर्ति ठप्प होने को लेकर कल याने मंगलवार को नरगरपंचायत के भाजपा पार्षद नगरवासियों के साथ नगरपंचायत में धरना प्रदर्शन करेंगे।कुनकुरी एसडीएम को इस बाबत दी गयी सूचना में पार्षदों ने बताया कि नगर में 2 सप्ताह से भी ज्यादा हो गए पेयजल आपूर्ति ठप्प है और कई दफा गुहार लगाने के बावजूद भी नगरपंचायत को नगरवासियों की इस बुनियादी असुविधा से कोई वास्ता नही है ऐसे में अब उनके पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नही दिख रहा।पार्षदों के ज्ञापन में बताया गया है कि बिगत दिनों पेयजल आपूर्ति को लेकर नगरवासियों के साथ भाजपा पार्षदों का दल नगरपंचायत गया था और नगरपंचायत ने 2 दिवस के भीतर पेयजल बहाल करने का आश्वासन दिया था लेकिन 2 दिन की जगह कई दिन हो गए नगर का पेयजल बहाल नही हो पाया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News