24-February-2020


Munaadi Breaking - प्रदेश की एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रेलवे अधिकारी को 10000 रु की रिश्वत लेते रँगे हाथों पकड़ा, शिकायत पर हुई कार्रवाई, पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

एसीबी ने सोमवार को रेलवे अधिकारी को 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रँगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ACB अधिकारियों के अनुसार, आवेदक सुरेश कुमार (57) s/o पन्‍नू कुमार, निवासी जवाहर नगर भिलाई ने17 फरवरी 2020 को एक लिखित शिकायत, पुलिस अधीक्षक, एन्‍टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर को दिया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह SSE (P-way) भिलाई SECR भिलाई में ट्रेकमेन ग्रेड-04, के पद पर कार्यरत है। जिसका TA बिल सुचारू रूप से स्वीकृत करने एवं USFD मशीन से गैंग में ट्रांसफर न करने के एवज में ईनाम के तौर पर 25,000 /-रूपये रिश्वत की मांग एस. भट्टचार्य, ऑफिस सुप्रीटेडेंट कार्यालय SSE (P-way) SECR, भिलाई द्वारा किया जा रहा था।

शिकायतकर्ता ने पहले भी इसकी शिकायत CBI, रायपुर में की थी। CBI, रायपुर ने कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त महानिदेशक, ईओडब्ल्यू/एसीबी को भेजा गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक, एसीबी रायपुर को प्रार्थी की शिकायत पर ट्रेप कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ACB टीम ने सोमवार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एस. भट्टचार्य को 10000 रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया।

ट्रेप कार्यवाही करने हेतु टीम गठित किया गया। ट्रेप दल के प्रभारी डॉ. प्रशांत शुक्ला, डीएसपी, एवं निरीक्षक लम्बोदर पटेल, निरीक्षक सुरेश सोनी, उप निरीक्षक झनक लाल साहू, तथा ट्रेप दल के अन्य सदस्यगण सम्मिलित है। यह सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मिचारी के विरूद्ध ACB के द्वारा रिश्वत लेते हुये पहली बार कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही जारी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News