01-March-2020


मौका था सम्मान समारोह का, तमाम नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित पत्रकारों ..... लेकिन कांग्रेसी पार्षद सहित अध्यक्ष भी रहे गायब ....पढें पूरा वाक्या ..



सम्मान समारोह में विकासखंड क्षेत्र के समस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकारों का किया गया सम्मान जिसमे नगर के कांग्रेस के अधिक्तर पार्षद सहित नगरअध्यक्ष भी गायब रहे

लैलूंगा मुनादी।

इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में रविवार को लैलूंगा विकासखंड क्षेत्र के समस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। गोपाल जे सी बी एवं गायत्री ज्ञान मंदिर के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह 2020 कार्यक्रम के दौरान पूरे विकासखंड से नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष सहित सरपंच तथा बीडीसी के साथ पत्रकारों को माल्यार्पण कर भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे ,वही कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन मित्तल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम मुख्य अतिथि लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में पूरे विकासखंड से जनप्रतिनिधियों के अलावा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव ,रोजगार सहायक प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे आयोजित कार्यक्रम उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि तथा पत्रकारों का माल्यार्पण तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के आयोजन के लिए गोपाल जे सी बी तथा गोपाल ज्ञान मंदिर को धन्यवाद देते हुए जनप्रतिनिधियों को उनके निर्वाचन की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में बेहतर कार्य करने की बात कही साथ ही विधायक ने उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र तथा ग्राम पंचायत के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ग्रामीण अंचल विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

लैलूंगा से बगुडेगा अत्यंत जर्जर हो गई है जिससे आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उक्त समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी इस रोड का निर्माण शुरू हो जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि ल लैलूंगा तोलगे मार्ग से होते हुए तमनार सड़क सहित हिंझ्रर नाला का पुलिया का निर्माण जल्द ही किया जाएगा इसके अलावा तोलगे, राजपुर अथवा तोलमा में से किसी एक जगह पुलिस चौकी की मांग की गई है जिसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा साथ ही लैलूंगा विकासखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग की गई है जिसके लिए भी प्रयासरत है। धान के बोनस को लेकर विधायक चक्रधर सिंह ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के धान बोनस के लिए वचनबद्ध है जिसे जरूर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा ने कहा कि शिकवा शिकायत से दूर होकर सभी जनप्रतिनिधि व सचिव आपसी तालमेल के साथ विकास कार्य में अग्रणी रहे। आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिंदल सीमेंट के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा सीमेंट की गुणवत्ता व निर्माण के संबंध में जानकारी बताई। कार्यक्रम में मंच संचालन कुशल वक्ता रविंद्र भागवत द्वारा किया गया।उक्त अवसर पर प्रमुख तौर पर जनपद पंचायत के सीईओ भजन साय, जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण पैकरा, उपाध्यक्ष लखन सारथी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र पाल,गोपाल मित्तल, पूर्व नगर अध्यक्ष कपिल सिंघानिया, नारायण मित्तल, ममता साहू, रविंद्र भागवत, भरत मित्तल,जितेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र शाह, प्रमोद प्रधान, ब्रज दास महंत, सतीश चौहान, सतीश शुक्ला, अशोक भगत, नरेश नायक, नूतन प्रधान, आशीष मित्तल पंकज गुप्ता,कृष्ण कुमार प्रधान के साथ समस्त नवनिर्वाचित बीडीसी, सरपंच सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News