रायपुर मुनादी।।
बिलासपुर पुलिस ने रविवार देर रात गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की टॉपर छात्रा ढूंढ निकाला है। बिलासपुर एसपी प्रशांत ने अग्रवाल ने जानकारी दी कि गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की टॉपर छात्रा रामेश्वरी राव मराठा को ढूंढ लिया गया है। वह सकुशल झांसी में है।बिलासपुर एसपी ने बताया कि छात्रा को दुर्ग-फ़िरोज़पुर ट्रेन से दिल्ली जाते हुए झाँसी रेलवे स्टेशन में RPF द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है।

बिलासपुर पुलिस ने छात्रा की मोबाइल लोकेशन रविवार सुबह 6 बजे रायपुर रेल्वे स्टेशन में मिलने के बाद RPF को इसकी जानकारी दी और CCTV फूटेज देखने के बाद ये साफ हो गया की छात्रा को दुर्ग-फ़िरोज़पुर ट्रेन से दिल्ली जा रही है।
बिलासपुर एसपी अग्रवाल ने बताया कि RPF से बात कर छात्रा रामेश्वरी राव मराठा को झाँसी में रेस्क्यू किया गया।
बिलासपुर पुलिस के छात्रा के परिजन छात्रा को लेने झांसी रवाना हो गई है। बिलासपुर एसपी ने पूरी टीम को इस हेतु बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।
इससे पहले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मामले में संज्ञान लेते हुए बिलासपुर पुलिस को जल्द से जल्द सकुशल ढूंढ निकालने के आदेश रविवार शाम को दिए थे।
बता दे कि बिलासपुर शहर के गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी की 25 वर्षीय मेधावी छात्रा रामेश्वरी राव मराठा शनिवार शाम जे लापता थी।

सोमवार को राष्ट्रपति के हाथों छात्रा को गोल्डमेडल से नवाजा जाना था। छात्रा शनिवार को दीक्षांत समारोह के रिहर्सल के बाद घर लौटते वक्त लापता हो गयी।

परिजनों ने सोशल मीडिया साइट्स पर ट्वीट और पोस्ट कर लोगो से मदद मांगी थी।

