जशपुर मुनादी//
4 दिनों से घर से लापता एक युवती का शव आज कांसाबेल के फरसा जुड़वाईंन के कुएं में मिली है ।बताया जा रहा है कि युवती पिछले 4 दिनों से अपने घर से अचानक लापता हो गयी थी जिसकी तलाश घरवालो ने पहले अपने स्तर पर की लेकिन जब युवती उन्हें नही मिली तब उन्होंने कांसाबेल थाने में में युवती के गुमशुदा होने का मामला दर्ज कराया।कांसाबेल थाना प्रभारी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पूलिस युवती की तलाश में जुटी थी इसी बीच सोमबार की सुबह कांसाबेल पूलिस को युवती का शव कुएं में मिलने की खबर मिल गयी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक युवती के गायब होने के बाद युवती का चप्पल और उसका सेल फोन घर मे ही था ।

