02-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर: मधु ट्रेडर्स में हेराफेरी मामला ,देर रात तक गहमा गहमी के बाद इनके खिलाफ भी दर्ज हुआ मामला..अपहरण कर मारपीट.….पढ़िये पूरी खबर जानिए



जशपुर मुनादी।।

बीते शनिवार को जशपुर जिले के पत्थलगाँव के मधु ट्रेडर्स में कर्मचारियों की मिली भगत से कथित रूप से हुए लाखों रुपये के हेर फेर के मामले में पत्थलगाव पूलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।मधु ट्रेडर्स के संचालक मधुसूदन अग्रवाल द्वारा दुकान के रजिस्टर ,खाता -बही थाने में पेश किए जाने के बाद पत्थल गाँव पूलिस ने धीरज गुप्ता सहित 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है वही रविवार की देर रात तक आरोपी धीरज गुप्ता के भाई मनोज गुप्ता को फिल्मी स्टाईल में घर से उठाकर गोदाम ले जाकर मार पीट करने के मामले में भी मधुसूदन अग्रवाल सहित 4 लोगों के विरुद्ध अपहरण कर मारपीट करने का मामला भी पूलिस ने दर्ज किया है ।

आपको बता दें कि शनिवार को पत्थलगाँव के मधु ट्रेडर्स में काम करने वाले कर्मचारियों की मिली भगत से लाखों रुपये के हेर फेर का खुलाशा हुआ था।इस खुलाशे के बाद मधु ट्रेडर्स के संचालक बंधुओ के होश उड़ गए और उन्होंने हेर फेर में शामिल कर्मचारियों की धर पकड़ शुरू कर दी ।इस धरपकड़ के दौरान उन्हें एक कर्मचारी हाथ लगा जिसने इस हेर फेर का मास्टर माइंड दुकान के एकाउंटेंट धीरज गुप्ता को बताया ।उंसके बताने पर धीरज गुप्ता की उन्होंने ख़ोजबीन शुरू कर दी ।धीरज को ढूंढने के दौरान मधु ट्रेडर्स के संचालक बंधुओं को धीरज का भाई मनोज गुप्ता मिल गया और उन्होंने मनोज गुप्ता को उंसके घर से उठाकर मारते पीटते गोदाम ले गए और वहां भी खूब पीटा ।इस बीच मनोज गुप्ता की बहन चंदा गुप्ता के द्वारा पत्थल गाँव पूलिस को मनोज गुप्ता को बंधक बनाकर पीटने की सूचना दी गयी लेकिन फिर भी कुछ नही हुआ तो 112 को भी फोन लगाया गया लेकिन उधर से भी कोई रिस्पॉन्स नही मिला तो मनोज गुप्ता की माँ और उनके परिवार वाले सीधे गोदाम पहुंच गए और किसी तरह मनोज को गोदाम से मुक्त कराया इस बीच धीरज गुप्ता भी लापता हो गया था ।धीरज की बहन चंदा गुप्ता ने बताया कि धीरज को गोदाम के ही किसी ने फोन कर बताया था कि एक कर्मचारी को बिजली करेंट से टॉर्चर किया जा रहा है और घपले में धीरज का नाम कबुलवाया जा रहा है ऐसा सुनकर डर के मारे धीरज लापता हो गया ।

बहरहाल गोदाम से मुक्त होते ही मनोज गुप्ता पत्थलगाँव थाना पहुँचा और आवेदन देकर पूरी आपबीती बताई तबतल मधुसूदन अग्रवाल याने मधु ट्रेडर्स के संचालक द्वारा हेर फेर की शिकायत दर्ज नही कराई गई थी इस बीच खबर ये आ गयी कि मधु ट्रेडर्स के संचालक की रिपोर्ट पर पूलिस ने धीरज गुप्ता सहित 5 लोगों के विरुद्ध अपराध कायम कर लिया लेकिन मनोज गुप्ता की रिपोर्ट पर कोई कार्यवाही नही हुई ।इस बात को भी लेकर थाने में देर शाम तक गहमा गहमी का माहौल रहा ।थाने में भीड़ लगी रही और देर रात पूलिस ने मनोज गुप्ता की रिपोर्ट पर भी अपराध कायम कर लिया । खबर लिखे जाने तक दोनो पक्षो में से किसी की भी गिरफ्तारी नही हुई है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News