02-March-2020


Munaadi Breaking - लापता युवक की झरने में मिली लाश, 22 फरवरी से लापता था युवक, पुलिस में दर्ज था...........



जशपुर मुनादी।

खबर जशपुर जिले के बगीचा से है जहां, पिछले 25 तारीख यानी मंगलवार शाम से लापता युवक की लाश आज राजपुरी जलप्रपात में मिली है।

हम आपको बता दें कि पिछले दिनों मंगलवार शाम 7 बजे से ग्राम झिकी कठरापारा निवासी 22 वर्षीय युवक यशवंत यादव पिता जयंत यादव के लापता होने की खबर थी, आज उसकी लाश तड़के जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बगीचा के राजपुरी जलप्रपात में मिली है।

हम आपको यह भी बता दें कि मृतक की तलाश के लिए परिजन हर प्रकार से प्रयास किया जा रहा था, जहां सोशल मीडिया के जरिये सुचना प्रसारित की जा रही थी, वहिं सूचनाकर्ता को इनाम की भी घोषणा कर रखी थी। वहीं पुलिस में लापता होने की सुचना दी गई थी। मृतक के पिता पेशे से शिक्षक हैं। यह बताया जा रहा है कि मृतक लापता होने से पहले मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी है, तथा हर एंगल से जांच करने की बात कही जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News