02-March-2020


मुख्यमंत्री के उपसचिव के घर फिर पहुंची आयकर टीम, सामने खोली सील और शुरू की जांच, शुक्रवार को नहीं हो पाई थी कार्रवाई



रायपुर मुनादी।।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के सूर्याविहार स्थित निवास पर सोमवार को एक बार फिर सेंट्रल आईटी की टीम ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार, आईटी टीम ने उपसचिव सौम्या चौरसिया के सामने मकान का सील खोला और आगे की कार्रवाई शुरू की।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के सूर्याविहार स्थित निवास पर छापे के लिए सेंट्रल आईटी की टीम शुक्रवार को पहुंची थी। लेकिन घर पर ताला लगा होने के कारण टीम को दो दिन तक इंतजार करना पड़ा। शनिवार देर शाम आईटी टीम ने सौम्या चौरसिया के घर को सील कर दिया था।

रविवार को सौम्या चौरसिया के पति अपने निवास पर पहुंचे और सीलिंग की कार्रवाई को गलत बताया। इसके बाद देर रात उपसचिव सौम्य चौरसिया भी अपने भिलाई स्थित सूर्या विहार पहुँची। उन्होने मेडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए कहा था कि सेंट्रल आईटी टीम की उनके घर पर रेड से वो शॉक में थी और इसी बीच वो लीगल ओपनियन भी ले रही थी। उपसचिव ने सोमवार सुबह सेंट्रल आईटी टीम के आने की बात कही थी।

आज सुबह उपसचिव सौम्या चौरसिया की मौजुदगी में आईटी टीम ने घर का सील खोला और जांच शुरू की है। फिलहाल सेंट्रल आईटी की टीम उपसचिव के घर पर मौजूद है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News