जशपुर मुनादी।
खबर जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक मुख्यालय के दूरस्थ ग्राम सामर भड़िया से आ रही है। जहां के स्थानीय निवासी मोकन राम का निधन हुआ था, आज अंतिम संस्कार कार्यक्रम के नहाने के दौरान ग्रामीण नदी गए हुए थे। इसी पेड़ पर स्थित बड़ी मधुमक्खीयों ने हमला कर दिया।करीब 30 लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए। जिनमे से 10 लोगों को स्थिति खराब होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा लाया गया है। जहां इलाज के बाद डंक से घायल लोगों की स्थिति अब बेहतर बताई जा रही है।

घायलों में फुलकुंवेर बाई 28वर्ष,जयन्त कुमार ढाई वर्ष, ठुनी बाई 50, हानो बाई 65, मुंडरी 60, सनकुंवेर 55, सुखमनिया 48, सावित्री 15, उर्मिला 13 वर्ष है। घायलों में एक ढाई वर्ष का बच्चा भी शामिल है।
ग्रामीणों के अनुसार अंतिम संस्कार कार्यक्रम के दौरान किसी पंछी के द्वारा बड़ी मधुमक्खी जिसे स्थानीय भाषा में भंवर कहा जाता है, के छत्ते पर हमला करने से मधुमाक्खियां बिदक गई, और वहाँ ग्रामीणों को काटने लग गई, जिससे पुरे गांव में ही भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई।

