रायपुर मुनादी।।
गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की टॉपर छात्रा रामेश्वरी राव मराठा सोमवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हुए आठवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों गोल्ड मेडल लेने से चूक गयी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में 74 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 75 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की। उन्होंने 74 गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थियों में 44 छात्राओं के शामिल होने पर खुशी जाहिर की।

पुलिस के अनुसार, छात्रा के परिजन, बिलासपुर पुलिस के छात्रा को लेने रविवार रात को झांसी रवाना हो गई थी।
छात्रा अपने परिजनों और बिलासपुर पुलिस के साथ सड़क मार्ग से झांसी से बिलासपुर के लिए रवाना हो गयी पर अबतक बिलासपुर नही पहुंची है।
बिलासपुर पुलिस ने रविवार देर रात गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की टॉपर छात्रा ढूंढ निकाला था।

बिलासपुर पुलिस ने छात्रा की मोबाइल लोकेशन रविवार सुबह 6 बजे रायपुर रेल्वे स्टेशन में मिलने के बाद RPF को इसकी जानकारी दी और CCTV फूटेज देखने के बाद ये साफ हो गया की छात्रा को दुर्ग-फ़िरोज़पुर ट्रेन से दिल्ली जा रही थी। छात्रा को दुर्ग-फ़िरोज़पुर ट्रेन से दिल्ली जाते हुए झाँसी रेलवे स्टेशन में RPF द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया था।
इससे पहले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मामले में संज्ञान लेते हुए बिलासपुर पुलिस को जल्द से जल्द सकुशल ढूंढ निकालने के आदेश रविवार शाम को दिए थे।
बता दे कि बिलासपुर शहर के गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी की 25 वर्षीय मेधावी छात्रा रामेश्वरी राव मराठा शनिवार शाम जे लापता थी।
सोमवार को राष्ट्रपति के हाथों छात्रा को गोल्डमेडल से नवाजा जाना था। छात्रा शनिवार को दीक्षांत समारोह के रिहर्सल के बाद घर लौटते वक्त लापता हो गयी।


