रायगढ़ मुनादी।
जिले के तमनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत भुइकुर्री में शौचालय निर्माण में हेरा फेरी करने वाले तत्कालीन सरपंच नंदकुमार और सचिव रामप्रसाद डनसेना के खिलाफ भ्र्ष्टाचार सही पाए जाने के बाद वसूली करने का आदेश जारी किया गया है।
एसडीएम घरघोड़ा द्वारा स्वकच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना में भ्र्ष्टाचार की शिकायत पर हुई जांच के बाद 9 लाख 43 हजार 996 रु की वसूली करने का आदेश दिया है।
एसडीएम घरघोड़ा द्वारा इस मामले तत्कालीन सरपंच नंकुमार और सचिव रामप्रसाद डनसेना को नोटिस जारी कर स्वक्छ भारत मिशन के खाता में राशि जमा कराने का निर्देश दिया गया है। तत्कालीन सरपंच और सचिव पर जिला स्तरीय जांच कमेटी के जांच प्रतिवेदन के बाद ये कार्रवाई की नोटिस जारी किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी वसूली नोटिस जारी कर पहले दोनो से वसूली की कार्रवाई की जाएगी सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी तलवार लटकी हुई है।


