मैनपाट मुनादी//
मैनपाट महोत्सव में प्रस्तुति देकर वापस लौट रही सिटी बस मैनपाट घाट में पलटी खा गई है।बताया जा रहा है कि सिटी बस में कॉलेज की 30 से 35 छात्राएं और स्कूल के कुछ बच्चे सवार थे । दुर्घटना के बाद 3 छात्राओं की स्थिति नाजुक बताई जा रही है जबकि 20 से 25 छात्राओं को भी चोट लगने की खबर हैघायल छात्राओं को एम्बुलेंस के जरिये अम्बिकापुर अस्पताल ले जाया गया है आपको बता दें कि कल मैनपाट महोत्सव का समापन था।समापन समारोह में कॉलेज की छात्राएं प्रस्तुति देने आईं थी ।प्रस्तुति देने के बाद सभी छात्राएं सिटी बस स वापस अम्बिकापुर लौट रही थी

