जशपुर मुनादी।।
पत्थलगांव के व्यापारी मधु अग्रवाल के गोदाम से हुए लाखों के खाद्यान्न चोरी के मामले में खुलासा हो गया है जिसमें पत्थलगांव थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने तत्परता दिखाते हुए अपराध दर्ज कर लिया है साथ ही मामले में विवेचना तेज कर माल खरीदने वाले शख्स को भी तलाशा जा रहा है जिसमें 3 लोगों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है

लेकिन माल की जप्ती नही हो सकी है ।सूत्रों की माने तो चोरी का माल खपाये जाने के तार पत्थलगाँव से ही जुड़े है ।चोरी का माल बेचने और खपाने के मामले में पहले भी कई बार पड़ोसी राज्य उड़ीसा की पूलिस को पत्थलगाँव मे दविश देने पड़े हैं ।इसी पृष्ठभूमि के आधार पर पूलिस मामले की जाँच भी कर रही है और पता ये चल रहा है मामले का तार यहीं से जुड़ा है।


पूलिस अधीक्षक शंकरलाल बघेल का दावा है बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी के माल भी बरामद कर लिए जाएंगे ।
आपको बता दें कि पुलिस इस पूरे मामले में गहनता से जांच कर रही है जिस मामले में धारा 381,308 के तहत नीतीश कुमार,विकास कुमार,चमार सिंह,मनोज गुप्ता,धीरज गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसमे 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है वहीं मामले से जुड़े 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है

