03-March-2020


Munaadi Big Breaking - शिक्षाकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री भपेश बघेल की बड़ी घोषणा, 2 साल पूरे किए शिक्षाकर्मियों का होगा संविलियन



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ सरकार ने बाद निर्णय लेते हुए विधान सभा में यह घोषणा की कि जिन शिक्षाकर्मियों का दो साल का कार्यकाल पूरा होगा उनका संविलियन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में बजट भाषण के दौरान यह घोषणा करते हुए कहा कि संविलियन का यह कार्य जुलाई से प्रारंभ हो जायेगा।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पूर्व शिक्षाकर्मियों के इस मांग को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। शिक्षाकर्मियों की ओर से लगातार सरकार पर इसके लिए दवाब बनाया जा रहा था। इससे पहले पूर्ववर्ती सरकार ने शिक्षाकर्मियों के लिए यह अवधि 8 वर्ष रखी थी। इससे कई शिक्षाकर्मियों का संविलियन नहीं हो पा रहा था। सरकार के इस घोषणा से 16 हजार शिक्षाकर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News