बायसी कालोनी में बंग समाज द्वारा भव्य अखंड हरी कीर्तन महोत्सव का आयोजन
धरमजयगढ़ मुनादी असलम खान-
विकासखंड के बायसी कालोनी में हर वर्ष की भांति भव्य अखंड हरी कीर्तन का आयोजन हो रहा है.कार्यक्रम का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ किया गया है।आयोजन समिति ने बताया यह भजन कीर्तन लगातार 6 दिनों तक चलेगा।जिसमे हरि नाम का संगीतमय भजन दिन रात लगातार चलता रहेगा।समिति के सदस्य सजल कुमार ने बताया की कुल 6 कीर्तन मंडली को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया है।जिसमे गौर गिरिधर सम्प्रदाय, नामनगर पारादीप से निताई गौरसम्प्रदाय,आरागाही श्री सम्प्रदाय पारादीप ,अनुराग गगन मेडरमार ,नाडू गोपाल सम्प्रदाय कोलकाता ,गोपाल गिरधारी बुलगाव से कीर्तन मण्डली विशेष रूप से पधार कर इस कीर्तन में भाग लिए हुए है।

खास बात ये है की हर मंडली को पूरे 6 दिनों में अलग अलग दो दो घंटे का समय दिया गया है और लगातार बिना विराम के कीर्तन भजन चलता रहता है. वहीँ
रोज रात 7:30 से 8:30 तक आरती वंदना किया जाता है।समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए खाने का इंतिज़ाम किया गया है.जहाँ रोज़ाना तीन से चार हजार लोगों का खाना परोसा जाता है।बाहर से आए हुए सभी भक्तोजनो का बायसी कालोनी समिति द्वरा अच्छे से ध्यान रखा जाता है और पूरे तनमनधन से इस धार्मिक कार्य को अंजाम दे रहे है।
बायसी कालोनी के बुजुर्ग युवा सभी लगातार 6 दिनों तक प्रारम्भ से इस कीर्तन में अपना अमूल्य समय दे रहे हैं.आज इस महा कीर्तन में पूरे छत्तीसगढ़ से बंग समुदाय के लोग कीर्तन के भक्ति रस में रमने ,सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।


