रायपुर मुनादी।।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये देने का वादा मंगलवार को पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने बजट में किसानों के लिए घोषणा करते हुए कहा कि राजीव न्याय योजना के तहत शेष अंतर की राशि 685 रु किसानों को दी जाएगी. सरकार राजीव न्याय योजना में किसानों के लिए 5100 करोड़ रु का प्रावधान किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता को टैक्स फ्री बजट की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जनता पर कोई भी अतिरिक्त टैक्स नही लगया है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के GDP राज्य के आर्थिक विकास की दर 7.06 होने की उम्मीद जतायी। प्रति व्यक्ति आय 96 हजार 878 से बढ़कर 98 हजार 281 होने का अनुमान जताया है, जो 6.35 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी।
मुख्यमंत्री ने बजट में आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक 2018-19 में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 7.06 की वृद्धि संभावना जताई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 82 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदा जा चुका है वहीं राज्य सरकार की नीतियों से स्वयं के संसाधन 11 फीसदी की दर से बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 17 हजार किसानो का ऋण माफ किया जा चुका है और चार लाख हितग्रहियों को सुपोषण अभियान से लाभ हुआ है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 करोड़ का प्रावधान, महतारी जतन योजना में 31 करोड़ का प्रावधान, स्वास्थ्य योजना में 5 योजनाओं को शुरू किया गया, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना में 5 लाख तक का लाभ दिया जाएगा, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना में प्रति व्यक्ति 20 लाख तक का प्रावधान है, नौ पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए 9 करोड़, दिव्यांजनों के लिए 5 करोड़ का प्रावधान, ठेका मजदूर, ठेला और हमालों के लिए 15 करोड़ का प्रावधान, अमृत मिशन के लिए 300 करोड़ का प्रावधान, मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 25 करोड़ का प्रावधान और नया रायपुर में 95 एकड़ में बनाया जाएगा नया विधायक विश्राम गृह सहित और घोषणाएं की गई है।

