रायपुर मुनादी।।
छत्तीसगढ़ में पेश हुए बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए इसकी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि इसमें कहीं भी दिखाई नहीं देता की सरकार किस तरीके से छत्तीसगढ़ को आगे लेकर जाएगी। बाहर से लिखता कुछ और है और अंदर से कुछ और ही है। उन्होंने सरकार से पूछा बजट में न तो शराब बंदी है और न ही बेरोजगारी भत्ता के सरकारी वायदे। उन्होंने कहा कि जिस सिंचाई के रकबा को सरकार 13 प्रतिशत से 32 प्रतिशत बढ़ाने की बात कह रही है उसके लिए इनके पास पैसा ही नहीं है। ऐसे में यह बजट बेकार है।
सुनिए उन्होंने और क्या कहा -

