03-March-2020


Munaadi breaking - कांग्रेसी शासन में कांग्रेसियों पर धड़ाधड़ एफआईआर में बाद कांग्रेस में उबाल .....थाने के भीतर क्या हुआ जब मिल बैठे पुलिस और जनप्रतिधि .... देखे वीडियो किसने क्या कहा



रायगढ़ मुनादी।

मामला चिंतनीय प्रदेश में उनकी सरकार होने के बावजूद कांग्रेसियो को सड़क पर उतरना पड़ा और लगातार कांग्रेसियो को निशाने पर लेकर गम्भीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किये जाने को लेकर कांग्रेसियो का गुस्सा आज फुट पड़ा। जिला कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कोतवाली पहुंचे जहां घंटे भर से अधिक पुलिस अधिकारियों और कांग्रेसी नेताओं के बीच बिना।विवेचना किये काँग्रेस के युवा लीडरों पर एक के बाद एक मुकदमा ठोक दिया जा रहा है। पहले जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिज्जू ठाकुर और उसके कई कांग्रेसी पर बिना विवेचना के गम्भीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया युवा कांग्रेस के दूसरे नेता पर भी अपराध बिना विवेचना के दर्ज किया गया। इस तरह से एक के बाद एक कांग्रेसी नेताओं पर पुलिस लगातार निशाना साध रही है ऐसा आरोप कांग्रेसियों का है। बीते दिनों भी मोदी के पुतला दहन के दौरान झूमा झपटी और धक्का मुक्की के बाद कांग्रेसी नेता राकेश पांडे पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। अब तो इसके बाद कांग्रेसियो में उबाल आ गया। इसके विरोध कल कांग्रेसियो ने बैठक कर इसके विरोध में सड़क पर उतरने और कोतवाली घेराव और विरोध में गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में आज कांग्रेसियो का कोतवाली घेराव हुवा और इस बीच दोनो पक्षो के बीच शांति वार्ता का हल विवेचना उपरांत धाराओं के विलोपन पर सहमति बनी और पूर्व में भी हुए कांग्रेसी नेताओं पर विवेचना के बाद धाराओं के हटाने का आश्वासन दिया गया तबजाकर कांग्रेसियो ने कोतवाली को खाली किया। पूरे कार्यक्रम को कांग्रेसी नेता जयंत ठेठवार ने लीड किया।

https://youtu.be/ljsQqPv3ujI

पुतला दहन के दौरान मामला उस समय गर्म हो गया जब जलते पुतले को एक पुलिस कर्मी द्वारा छिनने की कोशिश की गई थी इसके बाद कांग्रेसी नेता राकेश पांडे आपे से बाहर हो गए थे इस दौरान पुतला इन्ही के हाथ मे था उनका कहना था कि वे इससे बाल बाल जलते हुए बचे।

वही इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि जो साक्ष्य है उसके अनुसार ड्यूटी में तैनात पुलिस को साफ तौर इंटेंशन में धक्का मुक्की किया गया है कांग्रेस की ओर से भी इसमें कुछ साक्ष्य दिए गए है कांग्रेस द्वारा आवेदन दिया गया है जिसको स्वीकार कर लिया गया इसमें उनके द्वारा दिए गए साक्षयो को भी विवेचना में लिया जाएगा इसके बाद जो भी होगा आगे की कार्रवाई होगी।

फिलहाल जो भी एक तरफ जहां प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है इसके बाद भी कांग्रेसियो को सड़क पर उतरना पड़ गया। अब देखना है कि पुलिस इसमें आगे किस तरह से लेती है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News