रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी।
आज राजपुत दिनांक 3 मार्च को राजपुर में शिक्षा कर्मियों की बैठक संविलियन अधिकार मंच के बैनर तले हुई जिसकी अध्यक्षता संविलियन अधिकार मंच के विधानसभा प्रभारी शैलेश कुमार उपाध्याय ने की,शैलेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि हम मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद एवं साधुवाद देते हैं जिन्होंने इस बजट में हम सभी शिक्षाकर्मियों की बहुप्रतीक्षित मांग वर्ष बंधन कृपा कर सविलियन की घोषणा की इसी कड़ी में शैलेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह हमारी जीत शिक्षाकर्मी एकता की जीत है सभी जन अधिकार मंच के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे की चरणबद्ध योजना थी जिसके चलते हमारे सविलीयन की घोषणा हुई इस मौके पर सभी शिक्षाकर्मी खुश थे एवं इस खुशी का इजहार इन्होंने अबीर की होली खेलकर एवं पटाखे जलाकर किया शिक्षाकर्मी की खुशी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजपुर गांधी चौक पर सभी विद्यालयों के शिक्षा कर्मी उपस्थित हुए
शंकरगढ़,कुसमी,बलरामपुर से शिक्षाकर्मी राजपुर गांधी चौक आए थे इस अवसर पर खुशी एवं धन्यवाद देने वाले में मुख्य रूप से शिक्षाकर्मी नेता पंकज कुमार जयसवाल मिथिलेश कुमार उपाध्याय अमित राज तिर्की विजय तिर्की अभिषेक प्रजापति विराट राज तिवारी राजेश प्रसाद धर्मेंद्र पटेल साहब पर अजय सिंह अजीत राम भगत सुधीर तिर्की रश्मि किरण वंदना रविशिंग उपस्थित रहे।

