04-March-2020


बिग ब्रेकिंग जशपुर: महिला की हत्या कर कमरे में कर दिया तालाबंद ! आरोपी ने भी कर लिया ये काम …पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

बड़ी खबर जशपुर जिले तपकरा थाना क्षेत्र से आ रही है ।जहां एक महिला की हत्या होना बताया जा रहा है।थाना प्रभारी तपकरा के मुताबिक घटना बाँसझाल के बेहरा डीपा की है ।यहाँ रहने वाली 45 वर्षीय महिला बिलासो बाई अपने घर मे अकेली रहती थी ।बीती रात महिला को किसी ने जान से मार दिया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया ।बताया जा रहा है कि तपकरा पूलिस अहले सुबह मौके पर पहुंच गयी है और घटना की जांच करने में जुट गई है।सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश भी पूरी हो गयी है।आरोपी गांव का ही रहने वाला है और हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी जहर सेवन कर लिया है और उसकी भी हालत नाजूक बताई जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News