जशपुर मुनादी।।
कुनकुरी से पत्थलगाँव एनएच 43 को ठीक करने को लेकर जिले के कांग्रेसी नेताओ में मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात की और ज्ञापन देकर बहुत जल्द एनएच 43 कुनकुरी से पत्थलगाँव की सड़क ठीक करवाने का निवेदन किया।कांग्रेस नेता मुरारी लाल अग्रवाल,कुलवंत भाटियाअगनुभगत,हंसराज,महेन्अग्रवाल आदि नेताओ ने बीते 10 वर्षो से सड़क की समस्या से जूझ रहे जिले वासियों की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि मुख्य मार्ग होने के चलते मरीजों को कभी कभी बदहाल एनएच के चलते मौत हो जाती है ।कांग्रेसी नेताओं का ज्ञापन पढ़ने के बाद प्रभारी मंत्री ने बहुत जल्द कोई रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है ।

