04-March-2020


छात्रावास की जांच करने गए अधिकारियों ने कहा कुछ गलत नहीं हुआ...., जांच के नाम पर हो गई लीपापोती .......



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी

विकासखण्ड राजपुर के पहाड़ी कोरवा आश्रम व छात्रवास हमेशा से सुर्खियों में बने रहते क्योंकि आश्रम व छात्रवास में अध्यन करने वाले छात्र छात्राओं से हमेशा से शिक्षण कार्य कम बल्कि अन्य दूसरे कार्य हमेशा से कराया जाता है साथ ही उन्हें मिलने वाली सुविधा से भी वंचित रखा जाता है इन आश्रम में रहने वाले छात्र छात्राओं के यूनिफार्म से लेकर अन्य कपड़े तक हमेशा गन्दे पहने रहते दिखते हैं प्रशासनिक तंत्र के तमाम कोशिशों के बाद भी पहाड़ी कोरवा छात्र छात्राओं को आश्रम छात्रवास में बेहतर शिक्षा मीनू के अनुसार भोजन गर्म कपड़े जूते तेल साबुन व अन्य सुविधाओ से वंचित रखने का प्रयास किया जाता है जबकि कोरम पूर्ति के लिए संस्था में निरीक्षण पंजी भी रखा जाता है जिसमे वरिष्ट अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देश कोरम मात्र के लिए लिखे जाते है।
मुनादी ने एक ऐसा ही मामला उजागर किया था हम बात कर रहे हैं विकासखण्ड राजपुर ग्राम लाऊ में संचालित 50 सीटर पहाड़ी कोरवा आश्रम का जहाँ अध्यन कर रहे छात्रों से सुबह उठाकर गोबर बीनने के लिए भेज दिया जाता है वही कुछ छात्रों से लिपाई कार्य भी कराया जाता है,आश्रम में रह रहे छात्रों ने बताया कि हम लोगो के द्वारा ही आश्रम की साफ सफाई के साथ अन्य कार्य भी हम सभी के द्वारा की जाती है आश्रम के अधीक्षक हमेशा आश्रम से नदारत रहते है आश्रम संचालन का जिम्मा भृत्य के भरोसे रहता है भोजन में कभी चावल सब्जी तो कभी चावल दाल नसीब होता है आश्रम में रह रहे छात्रों को देखकर लगता है कि शासन पूरी ताकत अधीक्षक के आगे नत्मस्तक होती नजर आती है।

संबंधित खबर व शिकायत की पड़ताल कर रहे मंडल संयोजक के.के.जायसवाल ने जांच कर उक्त अधीक्षक,भृत्य व छात्रों का बयान लिया है जिसमें अधीक्षक व भृत्य के द्वारा अपने-अपने बचाव पक्ष रखते हुए और शासन की कोरम जांच प्रक्रिया को पूर्ण करा कर छात्रों पर हो रहे प्रताड़ना को निरर्थक बतया गया है।इस प्रकार के जांच से कही ना कही संबंधित अधिकारी के हौसले बुलंद होते हैं जिससे आये दिन कई आश्रमों में पढ़ने वाले छात्रों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

के.के.जायसवाल, मंडल संयोजक राजपुर ने बताया कि आपके द्वारा छात्रों से गोबर बिनवाने व लिपाई कार्य कराने की जानकारी मिल थी जिसका हमने आश्रम में जा कर अधीक्षक,भृत्य व छात्रों का बयान ले कर रिपोर्ट अग्रीम कार्यवाही के लिये जिला कार्यालय भेज दिया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News