04-March-2020


बिग ब्रेकिंग जशपुर : हत्या करने के बाद हुई आत्मग्लानि और दे दी अपनी भी जान .....आरोपो को असपताल ले जाया जा रहा था तभी.......



जशपुर मुनादी//


बड़ी खबर जशपुर जिले के बासाझाल ग्राम पंचायत से आ रही है जहां बीती रात घर मे अकेली महिला को मौत की नींद सुला देने वाले आरोपी श्यामबिहारी ने आत्मग्लानि में आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा कि 45 वर्षीय बेहरा डीपा की रहने वाली बिलासो बाई की आरोपी ने रात को ही डंडे से पीटकर मार डाला और उसे मरे हुए हालत में ही घर मे तालाबंद करके अपने घर आ गया ।घर पहुंचते ही उसने घरवालों को हत्या कर देने की बात बताई और आत्मग्लानि बस खुद भी जहर खा लिया ।उंसके जहर खाने के कुछ देर बाद जहर उंसके शरीर मे दौड़ने लगा और जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो ईलाज के लिए फरसाबहार अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी ।

बहरहाल,तपकरा पूलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है देखना है आगे इस मामले में और क्या खुलाशा होता है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News