अंबिकापुर सरगुजा मुनादी ।
देश विदेश में फिल्म एवं प्रचार प्रसार के लिए चर्चित मदारी आर्ट्स के कलाकारों द्वारा सूरजपुर जिले में गैर संचारी रोग निदान एवं उपचार पखवाड़ा संपन्न हुआ जिसमे प्यारी बिटिया दिवस ,किसान मितान दिवस ,सुरक्षा सूत्र दिवस ,दिव्यांग दिवस ,आदि के रूप में मनाया गया यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न स्थानों ग्राम बसदेई, शिवप्रसाद नगर,जरही ,बोझा ,सोनगरा ,बंजा ,जूर , उमेश्वरपुर , चेन्द्रा , कप्सरा ,खोपा ,बतरा ,परशुरामपुर ,पतरापाली, आमगांव सहित कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक ,गीत संगीत के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया गया जिसका क्षेत्र में अच्छा प्रतिसाद मिला.

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगजनों एवं किसानो को सम्मानित कर उन्हें आवश्यक सामग्री भी भेंट की गई.साथ ही 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण व उपचार भी किया गया.स्वास्थ्य विभाग सूरजपुर द्वारा इस कार्यक्रम का जनता एवं प्रशाशन के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है तथा कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है.इस जागरूकता कार्यक्रम से सूरजपुर जिले की जनता में हर्ष का माहौल है.

मदारी आर्ट्स के कलाकारों द्वारा समाज में फैले अन्धविश्वास को दुर करने नाटक के माध्यम से यह सन्देश दिया गया की हमें बीमारी के समय हमें झाड़फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए बल्कि हॉस्पिटल में डॉक्टर के पास जाना चाहिए.वहीँ नाटक में हेण्डपम्प के स्वक्षता का सन्देश ग्रामीणों के मध्य खूब चर्चित रहा.

इस सम्बन्ध में मुनादी को अधिक जानकारी देते हुए मदारी आर्ट्स के श्री आनंद गुप्त ने बताया की छत्तीसगढ़ शाशन स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है इसके लिए माननीय मुख्य मंत्री भूपेश बघेल जी एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय टीएस सिंह देव जी बधाई के पात्र हैं.सूरजपुर जिले के जिलाधीश ,मुख्य चकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारीगण के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजन किया गया जो बेहद सफल रहा.भविष्य में भी हम कलाकार स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम जनहित में करते रहेंगे.



