जशपुर मुनादी।।
एनएच 43 कुनकुरी से पत्थलगाँव की बदहाली जब जशपुर के कांग्रेसियों ने प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के पास रोना रोया तो अमरजीत उन्ही नेताओं के साथ उन्ही का ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के पास पहुंच गए ।अमरजीत भगत की अगुआई में जशपुर जिले के कांग्रेसी नेता एनएच 43 को लेकर आज सीएम भुपेश बघेल से भी मिले और उन्हें भी 10 वर्षो से कुनकुरी से पत्थलगाँव एनएच 43 के खस्ताहाल हो जाने के कारण आमजनों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया।मुख्य्मंत्री ने सारी समस्याओं को सुनने के बाद जल्द ही कार्यवाही का भरोसा दिया और कहा कि जितना जल्दी हो सकेगा कुछ किया जाएगा ।

